मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल को किया लॉन्च
नई दिल्ली, 1 अगस्त - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल को लॉन्च किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "ये आज हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का अवसर है। दिल्ली की बहनों के लिए जो संकल्प हमने सरकार बनाते हुए लिया था, वो आज सिर्फ डेढ़ साल की अल्प अवधि में ही पूरा कर लिया। सरकार की तरफ से दिल्ली लक्ष्मी योजना, जो दिल्ली की बहनों के लिए एक आर्थिक सामर्थ्य प्राप्त करने की योजना है, जिसमें उन जरूरतमंद बहनों के लिए 2,500 रुपए महीने दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने इसके लिए बजट रखा 5100 करोड़ रूपए का और उसके माध्यम से 17 लाख से अधिक बहनें इस योजना का लाभ ले पाएंगी।
#मुख्यमंत्री
# रेखा गुप्ता
# दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल

