कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन
चंडीगढ़, 26 जुलाई - कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरकत की और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन 527 वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन है, जिन्होंने देश की अखंडता, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब के 65 वीर सपूतों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि "शहीद किसी एक परिवार के नहीं, बल्कि पूरे देश की अमानत होते हैं। आज हम जिस आज़ाद और सुरक्षित वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर जवानों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान को सदैव याद रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"

