आज जीरकपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, NEET में सफल विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित

ज़ीरकपुर (मोहाली), 26 जुलाई (हैप्पी पंडावाला)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जीरकपुर पहुंचेंगे। यहां पटियाला रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित समारोह के दौरान वे नीट (NEET) परीक्षा में सफल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सफल विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। यह समारोह राज्य सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की सफलता का सम्मान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

 
#आज जीरकपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान
# NEET में सफल विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित