प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

नई दिल्ली, 26 जुलाई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कारगिल के वीरों की बहादुरी, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उनकी वीरता सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी रहेगी।" उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने वीर जवानों के त्याग और पराक्रम का ऋणी रहेगा।

 
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन