मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नीट में सफल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित
चंडीगढ़, 26 जुलाई- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज नीट (NEET) परीक्षा में सफल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसे मान सरकार की शिक्षा क्रांति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पंजाब के 882 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री जीरकपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है।
#मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नीट में सफल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित

