कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री मान शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 26 जुलाई - कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे चंडीगढ़ स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचकर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
#कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री मान शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

