महाराष्ट्र के वाशिम में दुकानों में लगी भीषण आग

वाशिम (महाराष्ट्र), 26 जुलाई- महाराष्ट्र के वाशिम में आज तड़के चार दुकानों में भीषण आग लग गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 
#महाराष्ट्र के वाशिम में दुकानों में लगी भीषण आग