मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NEET क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जीरकपुर (मोहाली), 26 जुलाई (हैप्पी पंडवाला)- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को जीरकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि पेपर लीक की घटनाएं केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में दो स्थानों से नकल की शिकायत मिली थी, जिस पर सरकार ने सिर्फ 10 मिनट के भीतर कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा को व्यापार बनाना पाप के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि कल Gen Z (नई पीढ़ी) ने भारत की जिद्दी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।

 
#मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NEET क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित