'आप' जो कहती है, उसे ज़मीन पर लागू करके दिखाती है - मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 1 अगस्त- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया एक और अहम वादा आज पूरा कर दिया गया है। 1 जुलाई को 33 लाख महिलाओं को सम्मान राशि देने के बाद आज 35.5 लाख अन्य महिलाओं के खातों में भी राशि भेज दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बहनों ने देर से आवेदन किया था, उन्हें भी तीन महीने की सम्मान राशि एक साथ मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आपका अपना अधिकार है और अब अपनी तथा अपने बच्चों की जरूरतों के लिए आपको किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है, उसे हकीकत में लागू करके दिखाती है।

इंकलाब जिंदाबाद!

 
#'आप' जो कहती है
# उसे ज़मीन पर लागू करके दिखाती है - मुख्यमंत्री मान