कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो लूटने का काम करती है: नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 26 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस हमेशा से इस प्रकार की राजनीति करती है, जिससे देश कमजोर है। समय-समय पर हमने इस बात को दोहराया है कि कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो लूटने का काम करती है और जब सत्ता से बाहर रहती है तो झूठ बोलने का काम करती है... जो INDI गठबंधन के लोग हैं, वह भी इसी प्रकार के हैं..."
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को दिखाई नहीं दिया, INDI गठबंधन के नेताओं को दिखाई नहीं दिया कि मनीष सिसोदिया ने कहा था, 'अगर हमारे यहां पेपर लीक होता है तो उसी दिन मैं अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ले लूंगा'। दो रोज पहले ही (पंजाब में)फार्मेसी का पेपर लीक हुआ है लेकिन न तो अरविंद केजरीवाल को ये बात दिखाई दी और ना ही भगवंत मान को दिख रहा है। हमारे यहां एक कहावत है कि हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और। यही स्थिति कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोगों की है। वे दूसरे लोगों के ऊपर उंगली उठाते हैं परंतु खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

