भारत के ऋषिकांता की नजरें स्वर्ण पर, स्नैच में 121 किलो का वजन उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड

ग्लास्गो, 26 जुलाई - भारत के स्टार भारोत्तोलक 60 किग्रा वर्ग में अपना मुकाबला खेल रहे हैं। उनसे स्वर्ण पदक की आस है। उनके नाम अहमदाबाद में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड है। 
ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हो चुके हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। उन्हें मलयेशिया के मोहम्मद अनिक से कड़ी टक्कर मिल रही है। अनिक ने भी पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। स्नैच राउंड से बेस्ट अटैम्प्ट को माना जाता है। यानी ऋषिकांता और अनिक 121-121 किलो के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ दूसरे राउंड में पहुंचे। अब क्लीन एंड जर्क राउंड होगा। स्नैच के बेस्ट अटैम्प्ट और क्लीन एंड जर्क के बेस्ट अटैम्प्ट को मिलाकर वजन कैलकुलेट किया जाएगा और सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा। 

#भारत
# ऋषिकांता