सऊदी अरब के खिलाफ हूती विद्रोहियों ने किया बड़ा एलान, लागू की नौसैनिक नाकेबंदी

दुबई, 20 जुलाई - यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की है। रॉयटर्स के मुताबिक संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा कि अब सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री प्रतिबंध लागू रहेगा। हूती विद्रोहियों ने इसे 'आंख के बदले आंख' की नीति के तहत उठाया गया कदम बताया है। इस घोषणा के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
 
हूती विद्रोहियों का आरोप है कि सऊदी अरब ने उनके नियंत्रण वाले इलाकों पर जमीन, समुद्र और हवाई मार्ग से व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान उनके बंदरगाहों और हवाई अड्डों को भी लंबे समय तक बाधित किया गया और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया गया। इसी कारण अब सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी लागू करने का फैसला किया गया है।

 
#सऊदी अरब
# नौसैनिक