प्रल्हाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, नियुक्ति पर भड़के दीपांकर भट्टाचार्य
नई दिल्ली, 26 जुलाई - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े नेता को ही शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है।
दीपांकर भट्टाचार्य ने एएनआई से कहा, "प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। यह उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में आया है। वह पहले से उपभोक्ता मामले, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के साथ खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं। इससे एक बात साफ हो जाती है कि मोदी सरकार के लिए शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। उन्हें एक मंत्री की जरूरत थी, इसलिए किसी एक मंत्री को यह जिम्मेदारी दे दी। आरएसएस के एक मंत्री गए तो फिर आरएसएस के ही एक मंत्री को ले आए।

