डीयू यूजी दाखिले की दूसरी सूची जारी, 30682 को मिला अपग्रेड, 26 जुलाई तक करना होगा ये काम

नई दिल्ली, 25 जुलाई - दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत स्नातक दाखिले की दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इस दौर में 24,814 उम्मीदवारों को नई सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि 30,682 छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार अपग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करने और प्रवेश शुल्क जमा करने की सलाह दी है।

#डीयू यूजी