पेपर लीक पर बड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF
नई दिल्ली, 24 जुलाई - देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और धांधली के मामलों पर कड़ी नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के अधीन एक नई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है, जिसे विशेष रूप से परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
यह नवगठित एसटीएफ हाल ही में लागू हुए 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' के तहत पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धोखाधड़ी के मामलों की जांच करेगी।
इन बड़ी परीक्षाओं की करेगी जांच
एसटीएफ के अधिकार क्षेत्र में देश की कई प्रमुख परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के मामले शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
-संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
-कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
-रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
-बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
-अन्य सभी अधिसूचित सरकारी प्राधिकरण

