CJP प्रदर्शन: हिंसा करने वालों की पहचान कर रही दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, 23 जुलाई - सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हिंसा में सक्रिय भूमिका पाए जाने वालों के पासपोर्ट लागू कानूनी प्रावधानों के तहत रद्द किए जा सकते हैं।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चल रहे सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में सीधे तौर पर शामिल पाए जाने वाले लोगों के पासपोर्ट रद्द किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है, जो प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और दंगों में सीधे तौर पर शामिल थे।
सूत्रों ने बताया कि हिंसा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

 
#CJP
# दिल्ली
# पुलिस