लक्ज़मबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल नई दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली, 7 सितंबर - लक्ज़मबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेटेल 3 दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।
वे 7 से 9 सितंबर तक भारत में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, वे आज बाद में हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री से मुलाक़ात करेंगे। वे चेन्नई भी जाएंगे जहां वे IIT मद्रास में कार्यक्रमों में शामिल होंगे और एक नए SES कैंपस का उद्घाटन करेंगे।
#लक्ज़मबर्ग

