लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है:अवधेश प्रसाद


अयोध्या, 4 सितंबर - उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "इकरा हसन हमारी पार्टी की सांसद हैं। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वहां के विधायक और वहां के लोगों को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। ये उनका संवैधानिक अधिकार है और इस संवैधानिक अधिकार को भाजपा पूरी तरह से रौंदना चाहती है, बल्कि रौंद रही है। लोकतंत्र के लिए इससे बड़ा खतरा कुछ नहीं हो सकता। लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। किसी घटना के समय वहाँ के जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि वे वहाँ जाएँ और जनता से बात करें। ये सब उसके अधिकार क्षेत्र में होता है... जिस तरह का माहौल भाजपा लगातार बना रही है। जैसे-जैसे 2027 का चुनाव निकट आता जा रहा है, वैसे भाजपा इस प्रदेश में उन्माद फैलाना चाह रही है। महंगाई के कारण, छात्रों की बेरोजगारी का सवाल, किसानों की परेशानी का सवाल और प्रदेश में जिस तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं, ये सारे सवाल ऐसे हैं जो आगामी चुनावों में भाजपा के लिए महंगा पड़ेगा। इसे भाजपा समझती है और जानबूझकर वे इस प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहती है..."

#लोकतंत्र