सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने को लेकर मचा बवाल, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट


सहारनपुर , 5 सितंबर - यूपी के सहारनपुर में शनिवार सुबह डीएम परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध पाया था। मस्जिद कमेटी की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आरआरएफ की तैनाती की गई। वहीं, इस मामले को लेकर सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहीं कैराना से सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

#सहारनपुर कलेक्ट्रेट