एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता:अखिलेश यादव
लखनऊ , 5 सितंबर - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कहा, "वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है। वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चे सनातनी सौहार्द पसंद लोग हैं। सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है... ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए... चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया। जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं। क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे? अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है, जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय न मिल जाए..."

