दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध

नई दिल्ली, 5 सितंबर - दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में की गई है। स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में शनिवार को शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी निशु पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगा रहे है।

#दिल्ली