दिल्ली : संजय झील में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाने के प्रयास में सभी डूबे

नई दिल्ली, 1 सितंबर - राजधानी दिल्ली स्थित संजय झील में एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां नहाने गए तीन युवकों की झील में डूबने से जान चली गई है। जान गंवाने वाले सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बरामद कर लिया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना एक-दूसरे को बचाने की जद्दोजहद में घटी। सबसे पहले एक युवक संजय झील में नहाने के लिए पानी में उतरा था। गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक डूबने लगा और मदद की गुहार लगाने लगा।

#दिल्ली
# संजय झील