दिल्ली में  बस में 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया 


 नई दिल्ली, 31 अगस्त - एक स्लीपर बस में 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 4 अगस्त की रात को हुई थी। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को ज़ब्त कर लिया है और उसकी फ़ोरेंसिक जांच की जा रही है। 

#दिल्ली