परिवार का आरोप है कि उसे स्कूल वाले तुरंत अस्पताल लेकर नहीं गए: रविंद्र सिंह नेगी 


नई दिल्ली, 31 अगस्त - छात्रा की मौत के बाद सरकारी स्कूल के बाहर परिवार के प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा, "परिवार का आरोप है कि उसे स्कूल वाले तुरंत अस्पताल लेकर नहीं गए। उन्होंने परिजनों को घर से बुलाया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। 20-25 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बच्ची की मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी। अगर अध्यापकों की गलती होगी तो तुरंत बर्खास्त किया जाएगा। पुलिस का मुकदमा भी दर्ज होगा।"

#रविंद्र सिंह नेगी