हम धर्म-परिवर्तन के खिलाफ नहीं:शिवसेना नेता शायना एनसी 


मुंबई, 29 अगस्त - महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू करने पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "ये धर्म पर रोक नहीं है, ये धोखे पर रोक है। हम धर्म-परिवर्तन के खिलाफ नहीं, लेकिन जबरन धर्म-परिवर्तन के खिलाफ ज़रूर हैं। अगर किसी का प्यार सच्चा है तो 60 दिनों का नोटिस देने से क्या डरना ? 12 राज्यों में इसे लागू किया है तो वो इसे धर्मनिरपेक्षता मानते हैं और विपक्ष को आपत्ति होती है कि महाराष्ट्र ने क्यों किया, महाराष्ट्र क्यों सांप्रदायिक है? यह कौन सा तथ्य है? आर्टिकल 25 धर्म की स्वतंत्रता देता है लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन की आजादी नहीं देता है तो हमें इसका स्वागत करना चाहिए क्योंकि यह उस लालच और जबरन धर्म परविर्तन को खत्म करेगा जो लव जिहाद करता है।"

#शिवसेना नेता शायना एनसी