बंगाल: हुगली में परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटके मिले शव

 

नई दिल्ली, 29 अगस्त - पश्चिम बंगाल के हुगली के धनीखाली के सोमासपुर दुल्लेपाड़ा इलाके में किराए के मकान में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों के जवाब नहीं देने और घर अंदर से बंद मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। एक कमरे में उत्तम चेन (52), उनकी पत्नी रूपा चेन (45) और बेटी अंकिता चेन (17) के शव फंदे से लटके मिले। मौके से बरामद सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

#बंगाल: हुगली