नेपाल: भारी बारिश के चलते फिलहाल त्रिशूली में रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन

 

नई दिल्ली, 29 अगस्त - नेपाल के त्रिशूली में भारी बारिश के चलते मौसम की स्थिति बिगड़ने से राहत-बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बीच एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

#नेपाल: भारी बारिश