नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, फ्लैश फ्लड प्रभावित इलाके में बढ़ा जलस्तर


काठमांडू , 28 अगस्त - नेपाल के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी की। इस सप्ताह की शुरुआत में जिस जगह विनाशकारी फ्लैश फ्लड आया था, वहां जलस्तर बढ़ने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने इलाके में मौजूद लोगों और बचावकर्मियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

# नेपाल