राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन आज से
जयपुर , 27 अगस्त - राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों में चुनावी प्रक्रिया आज से नामांकन के साथ तेज हो जाएगी। इस बार प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए व्यवहारिक रूप से सिर्फ तीन दिन मिलेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
सबसे दिलचस्प स्थिति पहले दिन देखने को मिलेगी। बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। दोनों दलों के टिकट 28 या 29 अगस्त को जारी होने की संभावना है। ऐसे में 27 अगस्त को निर्दलीय प्रत्याशी और वे दावेदार नामांकन भरेंगे, जिन्हें पार्टी टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है।
#राजस्थान निकाय चुनाव

