तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत


सूर्यापेट, 26 अगस्त - तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे की खबर है। निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5.20 बजे हुआ। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है पुलिस के मुताबिक बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। दुर्घटना सूर्यापेट के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे। 

#तेलंगाना