तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण 

हैदराबाद, 7 मार्च - हैदराबाद में शनिवार को 130 माओवादियों ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने 124 हथियार भी जमा कराए, जिनमें एके-47 राइफलें भी शामिल हैं। 
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 130 माओवादियों में से 125 छत्तीसगढ़ के हैं। चार तेलंगाना से हैं और एक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। डीजीपी ने पत्रकारों से कहा कि अब तेलंगाना में माओवादियों की राज्य समिति नहीं बची है। यह पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने प्रतीकात्मक रूप से अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंप दिए।

#तेलंगाना
# मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी