नितिन गडकरी और CM फडणवीस ने UAV फैसिलिटी के भूमिपूजन समारोह में की शिरकत 

नागपुर (महाराष्ट्र), 7 मार्च - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की रोबोटिक्स और यूएवी (UAV) फैसिलिटी के भूमिपूजन समारोह में शिरकत की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि सोलर इंडस्ट्री की तरफ से डिफेंस और एयरोस्पेस के क्षेत्र में आज एक नई पहल की गई है। हमारी सामरिक ताकत को बढ़ाने का काम ये फैसिलिटी करेगी।

#नितिन गडकरी
# CM फडणवीस
# UAV