अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर फैक्ट्री में ब्लास्ट


अंबाला, 28 अगस्त - अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ। ब्लास्ट इतना ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दूर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और घरों की खिड़कियों के शीशे तक हिल गए । बलास्ट की आवाज सुनकर लोगों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया।पड़ौसियों ने आग की सूचना तुरंत  डायल 112 को और फायर ब्रिगेड को दी ।

सूचना मिलते ही तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करवाई में जुट गई वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां में मौके पर पहुंची और आग पर पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि तीन गाड़ियां और मंगानी पड़ी । अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे मालिक को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। बाढ़-प्रोन एरिया होने के कारण इंश्योरेंस भी नहीं मिल रहा । मालिक का आरोप है कि फायर ब्रिगेड देरी से आई, नहीं तो नुकसान होने से बच जाता। 

#अंबाला