केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा  अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचे


अंबाला , 6 जुलाई  -  स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे! इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे! जैसे ही 10:20 पर शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर किया जेपी नड्डा का स्वागत किया! इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए नारों "नड्डा जी को जय श्री राम" जय श्री राम" से अंबाला छावनी का रेलवे स्टेशन गूंज उठा! पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे! इस मौके पर पार्टी की प्रदेशध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा नेत्री नीता खेड़ा, बंतो कटारिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भी पहुंचे अंबाला रेलवे स्टेशन! रेलवे स्टेशन से भारी काफिले के साथ जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्हें लेकर अंबाला शहर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्थल की तरफ हुए रवाना !

#अंबाला