सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चरणजीत सिंह चन्नी के साथ शेयर की तस्वीर
चंडीगढ़, 6 जुलाई - गुरदासपुर से कांग्रेस MP सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के सपोर्ट में आ गए हैं। रंधावा ने सोशल मीडिया पर चन्नी के MLA बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, MLA तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और पूर्व MLA कुशलदीप सिंह ढिल्लों के साथ एक फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, "एकता में ही शक्ति है"। बाद में चन्नी ने भी फोटो शेयर की।
पंजाब कांग्रेस ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी जी और कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा जी ने अपनी टीम और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ एक अहम मीटिंग की। इस दौरान चुनाव की स्ट्रैटेजी, संगठन को और मजबूत करने और आने वाले प्रोग्राम्स को लेकर डिटेल में बातचीत हुई। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी फोटो शेयर की है।



