जलालाबाद नगर परिषद चुनाव में 'आप' की बड़ी जीत
जलालाबाद, 5 जुलाई: पंजाब के जलालाबाद नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के गढ़ माने जाने वाले जलालाबाद में 'आप' ने कुल 17 में से 12 वार्डों पर जीत हासिल की।
चुनाव परिणामों के अनुसार, कांग्रेस को 4 वार्डों में जीत मिली, जबकि शिरोमणि अकाली दल केवल 1 वार्ड जीतने में सफल रहा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
इस जीत पर क्षेत्र के विधायक गोल्डी कंबोज ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे जनता का आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यों पर भरोसे का परिणाम बताया।
#जलालाबाद नगर परिषद चुनाव में 'आप' की बड़ी जीत



