श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज


लखनऊ, 6 जुलाई  -  हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज की। याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने मांग की थी कि CBI जांच का आदेश हो। सरकार की तरफ से AAG विनोद शाही और CSC शैलेंद्र सिंह ने पक्ष रखते हुए कहा कि ऐसी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, अतः यहां कोई औचित्य नहीं है।सुनवाई के बाद जस्टिस राजन राय और जस्टिस मंजीव शुक्ला ने याचिका खारिज कर दी। 

#श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट