अयोध्या: राम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) 5 , जुलाई - उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
#अयोध्या: राम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
# दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें

