उत्तर प्रदेश पुलिस में 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर-उधर किया
लखनऊ , 2 जुलाई - उत्तर प्रदेश पुलिस में ताबड़तोड़ फेरबदल किए गए हैं। गुरुवार को एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें वो सभी अधिकारी शामिल हैं, निरीक्षक से डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस तथा अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक तबादले का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक कार्यों में गति लाना बताया जा रहा है। शासन के आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#उत्तर प्रदेश

