Ram Mandir Donation Row में आठों आरोपी को लाया गया Court
अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 26 जून, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे में हेराफेरी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट आने के तुरंत बाद अयोध्या पुलिस ने इस मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
#Ram Mandir Donation Row

