पुणे हत्याकांड: चेतन के साथ क्रिकेट खेलता था भाई, उसी पिच पर दिल हार बैठी थी सिया, केतन मर्डर केस में खुलासा
पुणे, 27 जून - पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार संपर्क में कैसे आए। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेट में साझा रुचि के कारण चेतन चौधरी और सिया का भाई साहिल के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद साहिल के जरिए सिया और चेतन की मुलाकात हुई।
वहीं, लोहागढ़ किले में हुई मौत के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल से शुक्रवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में कई महीनों से जानता था। उसने सिया से इसे खत्म करने का आग्रह किया था क्योंकि उसकी सगाई केतन से हो चुकी थी।
#पुणे
# क्रिकेट

