SIT वही तय करेगी जो उन्हें इशारा करके बताया जाएगा: अरविंद सावंत
यवतमाल (महाराष्ट्र), 27 जून - अयोध्या राम मंदिर के कथित चंदे में गड़बड़ी के मामले पर शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "इस देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि देश में न्याय व्यवस्था गुलाम है। संविधान की रक्षा कौन कर सकता है? न्याय व्यवस्था करती है। लेकिन क्या यह अपना काम करती है? सुप्रीम कोर्ट भी नहीं कर रहा है। वे गुलाम बनकर बैठे हैं...क्या आपको इन SIT पर भी भरोसा है? SIT वही तय करेगी जो उन्हें इशारा करके बताया जाएगा। लेकिन अच्छा हुआ कि रामलला ने न्याय किया - वे जय श्री राम बोलते हैं और भ्रष्टाचार करते हैं लेकिन उन्होंने उनके मुंह पर तमाचा मारा है।
#SIT
# अरविंद सावंत

