पिछले 24 घंटों से कई गांव में घरों और मोटर घरों में बिजली की सप्लाई बाधित

फुलहनवाल (लुधियाना), 27 जून (मनजीत सिंह डुगरी) - शहीद करतार सिंह सराभा मार्ग पर स्थित पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लुधियाना के ललतों कलां सब-डिवीजन के तहत आने वाले गांवों खेरी, झमेरी, हिमायूंपुरा, जसोवाल, जोधा, मंसूरां आदि के लोगों को पिछले 24 घंटों से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष है। इसे लेकर गांववालों ने किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेतृत्व में ललतों कलां सब-डिवीजन पर विरोध प्रदर्शन किया है।

#PSPCL