सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, मौके पर मचा हड़कंप

बीजा/खन्ना (लुधियाना), 21 जून (प्रदीप भंडारी) - राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुधियाना के निकट बीजा कस्बे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार बस में बच्चों सहित 100 से अधिक यात्री सवार थे।

आग लगते ही बस में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ के चलते सभी यात्रियों को तुरंत बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों और एसडीएम खन्ना मौके पर पहुंच गए। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, हालांकि आग से बस को भारी नुकसान पहुंचा है।

 
#सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग
# मौके पर मचा हड़कंप