ज़ीरकपुर के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हो रहा NEET री-एग्जाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जीरकपुर, 21 जून (हैप्पी पंडावाला) - ज़ीरकपुर के के-एरिया स्थित केंद्रीय विद्यालय को आज NEET री-एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में विभिन्न स्थानों से आए 336 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।
परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें रोल नंबर के अनुसार अंदर जाने की अनुमति दी गई।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासनिक अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

