पंचायत चुनाव पर जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर आरोप, हॉर्स ट्रेडिंग के लिए चुनाव टाल रही सरकार
शिमला, 27 जून - नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज (27 जून) शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने, जनादेश का अपमान करने तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों के परिणामों को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले हर हाल में चुनाव टालना चाहती थी, लेकिन हाईकोर्ट और अंततः सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद चुनाव करवाने पड़े. इसके बावजूद सरकार अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव जानबूझकर लटका रही है ताकि हॉर्स ट्रेडिंग और जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने का समय मिल सके.
#पंचायत चुनाव

