पुराना होशियारपुर रोड पर झुंगियों मे लगी आग
ऊना, 27 जून - (हरपाल सिंह कोटला ) ऊना के पुराना होशियारपुर रोड के नजदीक लाल सिंगी मे एक आगजनी की घटना मे लगभग 40 झूगियां जल कर राख़ हो गई। सुबह सवेरे हुई घटना मे सभी प्रवाँसी अपनी झूगियों मे ही थे और प्रशासन समय रहते आग पर काबू नहीं पाता तो कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मुशक्त के बाद आग पर कानू पाया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया। घटना की जांच की जा रही है। करीब 40 झुंगिया जली है और अन्य कोई जॉन माल का नुक्सान नहीं हुआ है।
#होशियारपुर रोड
#ऊना
#

