अमृतसर में कल होगी 'आप' विधायकों की अहम बैठक
अमृतसर, 27 जून: आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों की कल अमृतसर में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए सभी विधायकों को बुलाया गया है।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के भी इसमें शामिल होने की संभावना है, क्योंकि वह इन दिनों तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं।
इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति और पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
#अमृतसर में कल होगी 'आप' विधायकों की अहम बैठक

