अमृतसर में कारोबारी की कार पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

अमृतसर, 22 जून - अमृतसर के 88 फीट रोड इलाके में फायरिंग की जानकारी मिली है। दो बाइक सवारों ने बिजनेसमैन की कार पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने कार सवार को घेरकर खुलेआम फायरिंग की। गोली लगने से सिमरनजीत उर्फ ​​बिल्ला घायल हो गया।

इस बीच, फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल भी बन गया है।

#Crime News