जालंधर में चावला मोबाइल शाॅप पर फायरिंग
जालंधर, 20 जून (दविंदर)- जालंधर के भार्गव कैंप थाना इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग सतर्क हो गए और एक युवक को पकड़ लिया। युवक की लोगों ने पिटाई भी की। मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग से चावला मोबाइल शॉप का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल शॉप के बाहर दो युवकों ने फायरिंग की। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया जा रहा है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों का कहना है कि पंजाब में हर दिन फायरिंग हो रही है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में भारी गुस्सा है। लोगों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

